- बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर बाजार स्थित गौरव शिक्षण संस्थान में शनिवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जफराबाद विधानसभा के विधायक जगदीश नारायण राय ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर राम अवध यादव पूर्व सीएमओ व जगमोहन पब्लिक स्कूल के संस्थापक राम आधार यादव रहे। इस बाल मेला कार्यक्रम में गौरव शिक्षण संस्थान के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता एवं कला प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों द्वारा स्टाल भी लगाया गया था जिसमें समोसे रसगुल्ले मोम का आनंद लोगों ने खूब लिया। सीनियर वर्ग में प्रियांशु राज ऑटोमेटिक बल्ब प्रथम, द्वितीय कीर्ति यादव मानव शरीर तत्व एवं तृतीय अरबिया सिद्दीकी रहीं वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम हिमांशु मौर्य हाइड्रो पावर प्लांट, द्वितीय निष्ठा पाल मिसाइल एवं तृतीय में करिश्मा यादव सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत अपना प्रोग्राम प्रस्तुत किया। पोस्टर पर जो एकता में देश का संविधान के बारे में टीया यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय अश्वनी राज, तृतीय सलोनी निषाद, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम खुशी यादव बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, द्वितीय भ्रूण हत्या रोकथाम पर सोनाली यादव, तृतीय आंचल यादव रही। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में पूजा यादव प्रथम, द्वितीय अंजली गौतम, तृतीय स्थान पर सोनाली यादव रहीं। निर्णायक में डॉ. शकुंतला यादव, राज देव यादव, छोटे लाल यादव, मुमताज, नवीन यादव, उषा शर्मा, संजय यादव, अनीता पांडेय, रेनू यादव, आंचल उपाध्याय, श्रेजल तिवारी आदि रही। इस अवसर पर राजा राम यादव, बलिराम यादव, ग्राम प्रधान जय हिंद यादव, अनिल यादव फौजी, वीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, सरिता यादव, नीलम राय, वंदना पाल व स्कूल के बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक लालजी यादव ने किया आभार इंजीनियर गौरव यादव ने किया।



