जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के माधोपट्टी गांव निवासी एक 35 वर्षीय महिला को उसके शराबी पति ने अकारण ही जमकर पीटा। पति की मारपीट से आजिज होकर वह थाने पहुंच गई और पुलिस से न्याय की गुहार लगायी। उक्त गांव निवासी श्यामकुमार साहू की शादी 13 वर्ष पूर्व उषा साहू से हुई थ। पत्नी उषा का आरोप है कि पति लगातार उसको शराब पीकर पीटता है। श्याम कुमार ने अपने हिस्से की काफी जमीन भी बेच दिया है। पत्नी ने आरोप लगाया कि शनिवार को पति सरकार से मिला प्रधानमंत्री आवास बेचने को कह रहा था। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मुझे मारने पीटने लगा। पत्नी के बात सुनकर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने तत्काल उसके पति को घर से बुलवाया। पति को काफी डांट फटकार लगायी। पति ने भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कहने पर उसे लिखा पढ़ी के बाद छोड़ दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने पुलिस से की शिकायत

Previous article

