जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने सीतापुर आंख अस्पताल को अत्याधुनिक आंख की मशीन दिया है। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार इस अस्पताल आया था तो असुविधा को देखकर मन द्रवित हो गया था। मैने मन में ठान लिया था कि जिस दिन ईश्वर की इच्छा हुई तो इस अस्पताल को तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस करूंगा। ईश्वर की कृपा से आज यह शुभ दिन आ गया। उन्होने कहा कि सीतापुर आंख अस्पताल काफी पुराना है और यहां दूर दराज के ग्रामीण उपचार के लिए आते हैं। बचपन से ही इस अस्पताल का नाम मैंने सुना था। उन्होंने कहा कि जिस तरह की मशीन मुंबई दिल्ली और अन्य महानगरों में रहती हैं इस तरह की मशीन अब जौनपुर जिले के सीतापुर आंख अस्पताल में उपलब्ध है। बतौर मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में यदि ईश्वर की इच्छा हुई तो सीतापुर अस्पताल को और अच्छी तरह से सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रानंदन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किया। उन्होंने इस कार्य की हृदय कंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर डॉक्टर अजय पांडे, अमित पांडे समेत आंख अस्पताल के तमाम स्टाफ मौजूद रहे।
― Advertisement ―
सीतापुर आंच अस्पताल को ज्ञान प्रकाश सिंह ने दिया अत्याधुनिक मशीन

Previous article

