Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसीएमओ ने गांव के बच्चों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

सीएमओ ने गांव के बच्चों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह एवं जिला प्रतिरक्षीकरण अधिकारी डॉ.एन.के.सिंह, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.संतोष जयसवाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह एवं एपिडेमियोलॉजी डॉ.जियाउल हक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर के ग्राम भटहर की दीनापुर वनवासी बस्ती का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्राम के बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लिया। ग्राम में अब स्थिति सामान्य है एवं सभी लोग स्वस्थ एवं खुशहाल हैं। भ्रमण के दौरान बगल की सरोज बस्ती की एक 16वर्षीय लड़की जो की रक्ताल्पता एनिमिया की शिकार थी को 108नंबर एंबुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय में बेहतर उपचार हेतु संदर्भित कराया। तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सराय देवा, न्याय पंचायत रामपुर खुर्द, ब्लॉक मछलीशहर जनपद जौनपुर में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। सत्र पर उपलब्ध ड्यू लिस्ट के अनुसार कुल नौ बच्चों को एमआर का टीका लगना था। जिसमें से 6 बच्चों को टीका लग चुका था शेष तीन बच्चों को टीका लगाने हेतु निर्देश दिया गया। सत्र पर अन्य टीके भी बच्चों को लगाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कक्षा में बच्चों से संवाद कर उनके शैक्षणिक ज्ञान को भी परखा, बच्चों से अंग्रेजी की किताब पढ़वाया एवं बच्ची से 12 का पहाड़ा भी पूछा, वन्यजीवों से संबंधित जानकारी भी लिया। स्कूल के बच्चों का ज्ञान काफी अच्छा रहा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

Share Now...