― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीएम डैशबोर्ड संबंधी बैठक संपन्न

सीएम डैशबोर्ड संबंधी बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड संबंधी बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर पंचायतीराज, शिक्षा, मत्स्य, कृषि, पशुपालन सहित अन्य विभागों जिनकी भिन्न-भिन्न पैरामीटर पर खराब रैंकिंग थी। उनसे खराब रैंकिंग के कारण के संदर्भ में जानकारी लेते हुए। विभिन्न योजनाओं की प्रगति की पोर्टल पर फीडिंग कराने, फीडिंग के कार्य को अपनी निगरानी में पूर्ण कराने, कार्य की प्रगति तेज करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही रैंकिंग में सुधार न होने की स्थिति में भविष्य में कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही वेतन रोकने का चेतावनी दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी वी.के. यादव, परियोजना निदेशक जय्ाकेश त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, जिला अर्थ तथा संख्याधिकारी डॉ.अरुण कुमार यादव, कृषि उपनिदेशक हिमांशु पांडेय, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...