Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसाहब स्पोर्टिंग्स चन्दौली 5-0 से जीतकर फाइनल में

साहब स्पोर्टिंग्स चन्दौली 5-0 से जीतकर फाइनल में

  • चौधरी चरणसिंह राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय नार्मल स्कूल के मैदान पर केराकत स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वावधान में चल रही चौधरी चरणसिंह सिंह राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को चन्दौली के धानापुर की साहब स्पोर्टिंग्स ने मऊ की यांग स्पोर्टिंग्स क्लब वलीदपुर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 गोल से हरा कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। खेल की शुरूआत मुख्य अतिथि डा. एसपी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल के पहले हाफ में ही विजेता टीम ने तीन गोल कर के बढ़त हासिल कर लिया। दूसरे हाफ में भी चन्दौली ने 2 गोल ठोंक कर अंतर 5-0 गोल कर दिया जो अंत तक बरकरार रहा। मैच का संचालन वीरू यादव ने किया। निर्णायक इजहार अलम, लल्लन और शब्बीर रहे। इस अवसर पर संस्थापक दूधनाथ यादव, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव विक्की, सुशील सोनकर, जीशान हैदर, रमेश प्रजापति, सुनील कन्नौजिया, योगेश यादव आदि भी मौजूद रहे।