Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसाहब! मुझे जान से मारने की दी गई है सुपारी

साहब! मुझे जान से मारने की दी गई है सुपारी

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के बेहड़ा(चौरे) गांव निवासी विकास यादव पुत्र इंद्रदेव यादव का आरोप है कि विगत रविवार की रात पौने ग्यारह बजे सोशल मीडिया के इंट्राग्राम पर प्रिंस शुक्ला नामक एक युवक ने संदेश भेजा कि तुम्हे जान से मारने के लिए बीस हजार रूपये की फिरौती मिल रही है, लेकिन तुम मेरे पहचान के निकल गए हो, साथ ही लिखा कि भाई तुम सतर्क रखना किसी भी समय तुम्हारी हत्या करवा सकते है। इंस्ट्राग्राम पर मिली धमकी के बाद युवक ने जानमाल की सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक व केराकत प्रभारी निरीक्षक को नामजद तहरीर सौंप न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित ने दी नामजद तहरीर

पीड़ित ने बताया कि कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देने के बाद चौकी पर जाने की बात को कही गई। फलस्वरूप चौकी पर पहुंच मौजूद दारोगा के सामने सारे साक्ष्य दिखाए जिस पर उन्होंने कहा कि बस तुम एक सप्ताह रुको और सर्तक रहना आईडी व फोन नंबर की छानबीन की जा रही है।

इंस्ट्राग्राम पर भेजे गए संदेश

इंस्ट्राग्राम पर प्रिंस शुक्ला नामक युवक द्वारा विकास यादव को भेजे गए संदेश में लिखा कि मेरे पास स्क्रीन शॉट है आपको भेज दूंगा लेकिन मेरा नाम मत लेना।वही भेजे गए स्क्रीन शॉट में लिखा है कि पापा से बात हो गई है पच्चीस मिल जाएंगे बीस तारीख के बाद मारना है थोड़ा नहीं मारना, इतना मारना कि भर्ती हो जाय जितना पैसा लगेगा मैं दूंगा, और एक बात, मारने के बाद किसी और का नाम लेना की वही बोला था मारने के लिए। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए नंबर की छानबीन में जुट गई है।