Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के नाम पर स्टाफ नर्स द्वारा लिया...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के नाम पर स्टाफ नर्स द्वारा लिया जाता है पैसा

  • धनउगाही का कई बार हो चुका है शिकायत, अधीक्षक नहीं करतें कार्यवाही

शेरबहादुर यादव मछलीशहर। जौनपुर-जनपद के मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का फिर एक नया मामला सामने आया है। ऑपरेशन के नाम पर स्टाफ नर्स द्वारा डिलीवरी कराने पर पांच से छ: हजार लिया गया। जिसकी सूचना पर मछलीशहर विधानसभा की सपा विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने जांच करने अस्पताल आ पहूचीं। तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के सभी डॉक्टर व विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने अस्पताल के सभी वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। हार्ट के एक पेशेंट का ईसीजी करवाया उसकी जांच की और जांच करने वाले स्टाफ को इसकी बारीकीयों के बारे में जानकारी दिया। डिलीवरी के एडमिट पेशेंट से उन्होंने पूछा तो मरीजों की बातें सुनकर आश्चर्यचकित हो गई। जानकारी के अनुसार मरीजों ने बताया कि आपरेशन के लिए स्टाफ नर्स द्वारा 5000 से 6000रुपए लिया गया है। तब वही विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अधीक्षक से जानकारी मांगा, और सीएमओ को सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र मछलीशहर में हो रहे मरीज से धनउगाही की जानकारी तत्काल दी। तब सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने जिले के टीम के साथ अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गई। लापरवाही से काम करने वाले कर्मचारियों को कड़ाई से फटकार लगाई। वही पत्रकारों से बात करने के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे। वीडिओ में प्रसुताओं के आपरेशन करने के नाम पर धन उगाही को लेकर बहुत ही स्पष्ट तरीके से बताएं की सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क आपरेशन होता है। किसी प्रकार का कोई पैसे नहीं लगता। उपस्थित आशाओं ने सीएमओ से प्रश्न किया कि स्टाफ नर्स द्वारा पैसा दबाव बनाकर आशा के द्वारा लाभार्थी से मंगवाया जाता है। इसमें आशा का क्या दोष है। तो सीएमओ ने कहा कि आशा खुद पैसा ना लें ना तो किसी को दिलवाएं। यदि किसी के द्वारा दबाव बनाया जाता है तो उसकी जानकारी अधीक्षक को दें या मुझे दे तो उस स्टाफ नर्स या कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।