― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसामुदायिक सेवा के माध्यम से स्वयं का विकास संभव : डॉ.राज बहादुर

सामुदायिक सेवा के माध्यम से स्वयं का विकास संभव : डॉ.राज बहादुर

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस दिन कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय की सातों इकाइयों के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.राज बहादुर यादव ने बताया कि देश की लगभग 65त्न जनसंख्या युवा है और यह कार्यक्रम युवाओं के लिए ही समर्पित है। देश का युवा अपार ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है। समाज, प्रदेश और देश की सेवा और कल्याण के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने युवाओं को देश सेवा के लिए प्रशिक्षित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आज के प्राचार्य प्रोफेसर हिमांशु सिंह ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने भविष्य में जल संकट की विभीषिका और जल संरक्षण के लिए युवाओं को जागरूक करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एस.के.वर्मा और प्रोफेसर सुदेश कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रोफेसर वर्मा ने गांधी के दर्शन के द्वारा स्वयंसेवकों को देश और समाज सेवा के लिए समर्पित होने के लिए उत्प्रेरित किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशारानी ने कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों तथा अन्य विशिष्ट जनों का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.बालमुकुंद सेठ ने कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सातों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशा रानी, डॉ.बालमुकुंद सेठ, डॉ.प्रशांत त्रिवेदी, डॉ.विजयलक्ष्मी, डॉ.विजय लक्ष्मी सिंह, डॉ.अनुराग चौधरी और डॉ.राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...