जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में अल्फस्टीनगंज स्थित जि़ला कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित सपाजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होने आगे कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया पिछड़े समाज को संगठित कर उनके हक और अधिकार के लिए संघर्ष का रास्ता दिखाया। शोषित पीड़ित के अधिकारों के लिए लड़ने वाले मसीहा थे। पूर्व विधायक लालबहादुर यादव एवं चौरसिया समाज के अग्रणी नेता उमाशंकर चौरसिया, सुनील चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया आदि नेताओं ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वार्ष भी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मनाकर चौरसिया समाज का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया हैं। गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, राहुल यादव, रुखसार अहमद, श्रवण जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी, नीरज पहलवान, रामू मौर्य, आदि ने गोष्ठी को संबोधित किया।
― Advertisement ―
सामाजिक न्याय के पुरोधा थे बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया : राकेश मौर्य


