Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसात सौ जरूरतमंदो में वितरित किया कम्बल

सात सौ जरूरतमंदो में वितरित किया कम्बल

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव निवासी व पूर्व ब्लाक प्रमुख सरयू देवी के सुपुत्र राजीव यादव ने गुरुवार को अपने पैतृक आवास पर लगभग सात सौ जरूरतमंदो में कंबल वितरित किया जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। श्री यादव ने कहा कि निर्बल, बीमार,बृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों में भी कहा गया है कि किसी के अंत: करण से निकली दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्रायश्चित का रास्ता भी नहीं होता। उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भेगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम व्यक्तियों को जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर सौरभ यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, बलजोर गौतम, पिंटू गौतम, रामकिशोर, कुलदीप आदि मौजूद रहे।