जौनपुर धारा, जौनपुर। सांसद सदर श्याम सिंह यादव ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ इंग्लिश क्लब में 18 लाख की लागत से बनाए जा रहे राइफल शूटिंग रेंज कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया की प्लेटफार्म बनाए जाने के कार्य चल रहे थे। उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में 26 जनवरी तक कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने इंग्लिश क्लब परिसर में ही लोगों के सहयोग से स्केटिंग, बास्केटबॉल कोर्ट एवं लॉन टेनिस का मैदान तैयार किए जाने हेतु निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार भारती, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
सांसद ने डीएम संग किया राइफल शूटिंग रेंज कार्य का निरीक्षण


