जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने एक विवाहित महिला की तहरीर पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न व ननदोई पर अश्लील हरकत का मामला दर्ज कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला मखदूमशाह अढन निवासी अजादार हुसैन ने अपनी पुत्री की शादी लगभग 3वर्ष पूर्व मोहल्ला बलुआघाट निवासी नजीर हुसैन के पुत्र सलमान शेख के साथ किया था। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे, वे लोग 5 लाख रुपए नगद और कार की मांग करने लगे। विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने लगे यह बात विवाहिता हमेशा अपने मायके वालों से बताती रही। इसी बीच विवाहिता का नन्दोई जैगम अब्बास पुत्र तहजीबुल हसन जैदी सऊदी अरब से वापस आया। वह विवाहित पर हमेशा गंदी नियत रखता था। एक दिन मौका पाकर उसने महिला के साथ अश्लील हरकत किया। विवाहित महिला ने इस बात को अपने ससुराल वालों को बताया तो वह लोग टाल मटोल कर गए। लेकिन जैसे उसका नंदोई सऊदी अरब वापस लौट गया वैसे ही ससुराल के लोगों ने उसे छोड़ देने का दबाव बनाने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति सलमान और उसके भाई पिंटू शेख, दीबा पत्नी पिंटू, रेशमा पुत्री नज़ीर हुसैन, आफरीन पुत्री नजीर हुसैन, बिलकिस बानो, हासिम अहमद, नंदोई जैगम अब्बास निवासी बाजार भूआ के खिलाफ विभिन्न मामलो में मुदकमा दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का हुआ आयोजन
सोनभद्र। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनटीपीसी हेल्थ केयर सेंटर द्वारा चोपन में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम...
ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व ननदोई पर अश्लीलता का मुकदमा दर्ज
