Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरसर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में प्रकाश स्थल का हुआ लोकार्पण

सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में प्रकाश स्थल का हुआ लोकार्पण

जौनपुर धारा, खेतासराय। सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली में बुधवार को एक साथ तीन कार्यक्रम हुए। परिसर में प्रकाश स्थल का लोकार्पण के साथ कालेज के संस्थापक और पुनर्स्थापित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति का अनावरण किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रकाश स्थल का लोकार्पण मुख्य अतिथि अखिलेश प्रताप सिंह ने किया। जबकि स्कूल के संस्थापक और पूर्व प्रधानाचार्य स्व.केशव प्रसाद उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण सत्यम कुमार उपाध्याय और पुनर्स्थापित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति का अनावरण पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने किया। वक्ताओं ने स्कूल के संस्थापक के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि 1951 में स्व.केशव प्रसाद उपाध्याय ने स्कूल की नींव रखकर शिक्षा की अलख जगाई। प्रवक्ता रेखा यादव की ओर से बनाई गई रंगोली सराहनीय रही। आयोजक प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। संचालन डा.अजय तिवारी एवं दिनेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं सेकंड ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पाण्डेय, प्रबंधक उमादत्त मिश्र, मधुसूदन मिश्र, शिक्षक नेता रमेश सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, डा.अखिलेश पाण्डेय, प्राचार्य विनय कुमार सिंह, सुनीता मिश्रा डॉ.धर्मराज पांडेय, विभा पाण्डे, किश्वर सुल्ताना, अशोक कुमार मौर्य, डा.अरुण कुमार सिंह खुर्शीद अनवर खान आदि मौजूद रहे।

Share Now...