Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसर्राफा व्यवसाई को गोली मारककी लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

सर्राफा व्यवसाई को गोली मारककी लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बरसठी पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर गहने व नकदी लूटने वाले तीन शातिर बदमाशों को रविवार को फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर लूटे गए आभूषण, वारदात में प्रयुक्त बाइक, पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। मीरगंज के बंधवा (रामगढ़) निवासी सगे भाइयों मनोज सोनी व विनोद सोनी की बरसठी के बारीगांव हनुमान नगर में सराफा की दुकान है। 28 जुलाई की शाम दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। भैंसहां के पास बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने आभूषण व नकदी से भरा बैग व बाइक लूट लिया था। प्रतिरोध करने पर विनोद को कमर के पास व पैर में दो गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लूट व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। इस दौरान लूटी गई बाइक दो घंटे बाद ही पुलिस ने लावारिस हाल में बरामद कर लिया। एएसपी(ग्रामीण) शैलेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए थे। इनका लोकेशन सर्विलांस व खुफिया सूत्रों से फरीदाबाद (हरियाणा) में मिलने के बाद थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्र टीम के साथ वहां के लिए रवाना हो गए। रविवार को डबुआ थाना पुलिस की मदद से तीनों आरोपितों बरसठी के महुआरी निवासी सूरज गौतम, मछलीशहर के अल्लापुर निवासी राज कुमार सिंह उर्फ बबलू व करौरा निवासी असलम अली को धर दबोचा। टीम सोमवार को तीनों को बरसठी थाने लाई। उनकी निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त बाइक, पिस्टल, कारतूस व लूटी गई सोने की नथनी, एक जोड़ी झाला चांदी की दो जोड़ी पायल व नकद 7200 रुपये बरामद कर लिए। जिसके उपरान्त कानूनी कार्यवाही कर आरोपितों को जेल भेज दिया। टीम में एसआइ धर्मदेव प्रसाद, हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, कांस्टेबल रघुराज सिंह, सुरेश यादव, विजय प्रताप व स्वाट टीम के अमित यादव व भानू प्रताप सिंह रहे।

Share Now...