Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरसरस्वती वंदना से शुरू किया गया निःशुल्क पाठशाला

सरस्वती वंदना से शुरू किया गया निःशुल्क पाठशाला

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर निवासी सूरज विश्वकर्मा ने एक कदम शिक्षा की ओर बढ़ाते हुए अपनी महत्वाकांक्षी योजना को लेकर युवाओं के साथ गुड़ाहाई मोहल्ले में शुक्रवार को बैठक बुलाई और सर्वसम्मति से निःशुल्क गुरूकुलम् पाठशाला की नींव रखी। वहीं शनिवार शाम पांच बजे नगर के युवाओं के साथ उक्त स्थान पर माँ सरस्वती वंदना के साथ पाठशाला का शुभारंभ किया। आपको बतातें चलें कि मुंगराबादशाहपुर के पुरानी सब्जी मंडी निवासी सूरज विश्वकर्मा पिछले कई वर्षों से शिक्षा के व्यवसायी करण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के घटते स्तर और शिक्षा से सम्बंधित कई मुद्दों को लेकर चिंतित रहते थे। जिसको लेकर उन्होंने नगर के शिवम दुबे, रितेश सिंह, आनंद गुप्ता, दिव्यांश त्रिपाठी, आर्यन गुप्ता, सागर भारतीय, उमंग श्रीवास्तव, यश उमरवैश्य, सत्यम मोदनवाल के साथ पाठशाला की नींव और सशक्त भारत थीम रखा। शनिवार को ही सूरज विश्वकर्मा ने युवाओं के साथ मुंगराबादशाहपुर नगर के गुड़ाहाई मोहल्ले में स्थित मां काली चौरामाता मंदिर परिसर में पढ़ने आए बच्चों के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदना किया। उन्होंने बताया कि पहले ही दिन आस-पास के कुल 20 बच्चे पाठशाला से जुड़े हैं। जिनको उन्होंने पहले दिन शिक्षा के महत्व को बताया और स्वर व व्यंजन से सम्बंधित पर प्रकाश डाला और अंत में उनको चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।