जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में 13 जून को प्राचार्य प्रो.रणजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में योग शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व 12 से 18जून तक चलने वाले योग शपथ कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना है। इसके परिप्रेक्ष्य में कुलाधिपति एवं कुलपति के निर्देश पर उपस्थित शिक्षकों,कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को प्राचार्य ने शपथ दिलाई। प्राचार्य ने उपस्थित सभी लोगों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में स्वयं तथा अपने पारिवारजनों को शपथ को डाउनलोड कराएं। इससे योग को जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने में मदद मिलेगी तथा हमारा विश्वविद्यालय प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकेगा। उपस्थित सभी लोगों ने ऑनलाइन शपथ को डाउनलोड किया। इस अवसर पर प्रो.राकेश कुमार यादव पूर्वसमन्वयक, डॉ.अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ.अविनाश वर्मा, डॉ.जितेंद्र सिंह, डॉ.संदीप सिंह कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, राजेश सिंह आदि शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
समोधपुर पीजी कॉलेज में योग शपथ का हुआ आयोजन

Previous article


