― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरसमीक्षा बैठक संपन्न, विभागीय योजनाओं पर हुई चर्चा

समीक्षा बैठक संपन्न, विभागीय योजनाओं पर हुई चर्चा

जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें खण्ड शिक्षाअधिकारी, डीसी, पटल सहायक की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के संदर्भ में चर्चा की गई। विभागीय योजनाओं जैसे अपार आईडी, एम.डीएम की गुणवत्ता, जन्मप्रमाण पत्र आदि के संदर्भ में चर्चा की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बताया कि एमडीएम की गुणवत्ता किसी भी प्रकार से प्रभावित नही होना चाहिये। यदि किसी भी प्रकार से कमी पाई जाती है तो इसके लिए प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान दोनों दोषी होंगे। इस लिए जो भी विभागीय योजनाएं संचालित है। उसे पूर्ण गुणवत्ता के साथ संचालित करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जन्मप्रमाण पत्र के संदर्भ मे भी बताया कि इस पर जिला अधिकारी द्वारा बैठक की गई है और निर्देशानुसार जन्मप्रमाण बनाने के कार्य मे प्रगति हो रही है। शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करते हुए पेंडेंसी को दूर किया जाएगा। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त डीसी व पटल सहायक आदि उपस्थित रहे।

Share Now...