जौनपुर धारा,शाहगंज। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अग्रहरि समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामलीला समिति शाहगंज के पूर्व अध्यक्ष, सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर के अध्यक्ष तथा कई सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, व्यापारिक तथा धार्मिक संस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर रहने वाले नगर के समाजसेवी राजकपूर अग्रहरि का रविवार को तड़के सुबह निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही उनके निवास पर लोगों का तांता लग गया। राज कपूर अग्रहरि बहुत ही मिलनसार स्वभाव, मृदु भाषी, व्यक्तित्व तथा व्यवहार के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन पर संपूर्ण नगर एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर की अनेकों सामाजिक संस्थाओं के संरक्षक, कई संस्थाओं के अध्यक्ष पद को सुशोभित करने वाले तथा नगर के समस्त सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग देने वाले ऐसे महान व्यक्तित्व के निधन से संपूर्ण समाज मर्माहत है। वह अपने पीछे अपने दोनों पुत्रों अभिषेक अग्रहरि और अनिमेष अग्रहरि सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।
― Advertisement ―
समाजसेवी राज कपूर अग्रहरि का निधन, नगर में शोक की लहर

Previous article

