जौनपुर। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की संकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपदवासियों ने समर्थ पोर्टल पर अपने अमूल्य सकारात्मक सुझाव देते हुए जनपद को शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है। जिलाधिकारी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर समस्त जनपदवासियों, समस्त उपजिलाधिकारी, बीडीओ, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा तथा मुख्य सचिव के निर्देशन में लगातार समर्थ पोर्टल की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी ने सराहनीय कार्य किया है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील किया कि 31 अक्टूबर तक सुझाव लिए जाने हैं आप सभी अधिक से अधिक सुझाव देते हुए जनपद को शीर्ष पर बनाए रखें तथा जनपदवासियों की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराएं। 2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने के लिए समर्थ पोर्टल पर कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित 12 सेक्टर तथा तीन थीम से संबंधित सुझाव मांगे जा रहे हैं, जिससे देश और प्रदेश को विकसित बनाने में दिए जा रहे सुझाव को विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित किया जा सके तथा विकसित भारत को बनाने में जनभागीदारी सुनिश्चित किया जा सके। इस लक्ष्य में समावेशी आर्थिक भागीदारी, मजबूत आर्थिक आधार, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक समानता, और प्रौद्योगिकी व नवाचार को बढ़ावा देना शामिल है, इसका उद्देश्य 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना और सभी नागरिकों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करना है।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव देने में शीर्ष पर पहुंचा जनपद


