जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद के सभासदों ने जिलाधिकारी को डॉ. दिनेश चंद्र को पत्र देकर जफराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत में पूरी तरह से मनमानी ढंग से कार्य कराया जा रहा है तथा भ्रष्टाचार भारी पैमाने पर व्याप्त है और जब किसी भी वार्ड का सभासद अपने वार्ड में काम कराने के लिए कहते हैं तो सिर्फ सभासदों को अश्वासन दिया जाता है। जफराबाद नगर पंचायत के सभासद परवेज कुरैशी ने बताया कि नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार का बोलबाला है क्षेत्रीय जनता को भी असुविधा हो रही है। सभासद दिलशाद अहमद का कहना है कि अधिशासी अधिकारी का यहां पर अटैचमेंट है यहां पर वह अतिरिक्त चार्ज देखते हैं क्योंकि वह मछलीशहर के अधिशासी अधिकारी हैं। सप्ताह में दो बार उनको यहां आना है। कभी आते हैं कभी नहीं भी आते। जब अधिशासी अधिकारी से बोर्ड बैठक के बारे में पूछा गया कि बोर्ड बैठक कब करायी जायेगी। तब अधिशासी अधिकारी ने जवाब देते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष जब चाहेंगे तब बोर्ड बैठक में सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत कार्यालय में कुछ ऐसे तत्व की नियुक्ति कर दी गई है। जो हमेशा मारपीट करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हम लोगों का कार्यालय में जाना भी दुश्वार हो गया है। जिलाधिकारी को पत्र देने पहुंचे सभासदों में दिलशाद अहमद, परवेज कुरैशी, शाह नियाज अहमद, सभासद प्रतिनिधि विनोद प्रजापति सहित लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
सभासदों ने लगाये गम्भीर आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत

Previous article

