Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसभासद व जनता के साथ मिलकर समस्याओं का करेंगे समाधान -सीमा सिंह

सभासद व जनता के साथ मिलकर समस्याओं का करेंगे समाधान -सीमा सिंह

  • शपथ ग्रहण के दौरान चेयरमैन सीमा सिंह ने जनता के प्रति जताया आभार

जौनपुर धारा, बदलापुर। शनिवार को सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज परिसर में भाजपा की बदलापुर नगर पंचायत की अध्यक्ष सीमा सिंह व 15 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ एसडीएम ऋषभ देशराज पुंडीर ने दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह के साथ 15 वार्डों के सभासदों को शपथ दिलाने के साथ ही नगर पंचायत के गठन की औपचारिकता पूरी की गई। उक्त कॉलेज के मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन सीमा सिंह ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के सापेक्ष मैं सदैव विकास के प्रति संकल्पित भाव से खड़ी रहूंगी। इसके पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र तथा चेयरमैन सीमा सिंह ने अमर शहीद सल्तनत बहादुर सिंह तथा पीजी कॉलेज के संस्थापक ठाकुर धर्मराज सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह के पूर्व मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र, चेयरमैन सीमा सिंह सहित मंचासीन लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर ब्राह्मणों के शंख ध्वनि के बाद शपथ ग्रहण की शुरूआत हुई। विधायक ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से क्षेत्र का शत-प्रतिशत विकास संभव है। भारतीय जनता पार्टी का चेयरमैन निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में उन्होंने जनता को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश तथा केंद्र की सरकार का मूल्यांकन करने के बाद भारी मतों से चेयरमैन को विजई बनाया है। जनता के एक-एक मत की कीमत विकास से करके दिखाऊंगा। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने मंचासीन विधायक रमेश चंद्र मिश्र, चेयरमैन सीमा सिंह तथा सभासदों को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। विधायक तथा चेयरमैन ने सभी सभासदों को स्मृति चिन्ह् एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। आगंतुकों के प्रति आभार युवा नेता वैभव सिंह एवं उन्नत सिंह ने व्यक्त किया। समारोह की अध्यक्षता राजनाथ उपाध्याय तथा संचालन भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान  सभासद दिलीप जायसवाल ने किया। मौके पर तहसीलदार राकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, पवन उपाध्याय, सुधाकर दुबे, पूर्व प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, प्रबंधक श्याम सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, अनिल कुमार पांडे, मुन्ना प्रमोद नारायण शुक्ला, राजदेव सिंह आदि लोग मौजूद थे। जिन सभासदों को शपथ ग्रहण कराया गया उनमें वार्ड नंबर एक सरोखनपुर द्वितीय से राजेश साहू, वार्ड नंबर दो हकारपुर घाटमपुर से अमरजीत, वार्ड नम्बर तीन बरौली से लक्ष्मण सिंह, वार्ड नम्बर चार सरोखनपुर प्रथम से पुष्पा, वार्ड नम्बर पांच भलुआही चतुर्थ से कंचन, वार्ड नम्बर 6 सुल्तानपुर से नागेन्द्र, वार्ड नम्बर सात पुरानी बाजार प्रथम हरिनाथ, वार्ड नम्बर आठ से भलुआही प्रथम से प्रतीक्षा सिंह, वार्ड नम्बर नौ सरोखनपुर तृतीय से फूल चन्द्र, वार्ड नम्बर दस भलुआही द्वितीय आंशिक भाग  रूबी नाजिया, वार्ड नम्बर ग्यारह भलुआही तृतीय रेखा, वार्ड नम्बर बारह ऊदपुरगेल्हवा लक्ष्मी नारायण बबलू पाण्डेय, वार्ड नम्बर तेरह पुरानीबाजार द्वितीय गुड़िया, वार्ड नम्बर चौदह सरोखनपुर चतुर्थ दिलीप शर्मा, वार्ड नम्बर पन्द्रह सरोखनपुर पंचम संदीप शुक्ला शामिल थे।

Share Now...