Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

धान की रोपाई कर रहे मां-बेटे की करंट से झुलसकर मौत

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उतरगावां में शनिवार की शाम एक बड़े काश्तकार के खेत में धान की रोपाई करते समय करंट...
Homeअपना जौनपुरसब्जी मंडी से वापस लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी...

सब्जी मंडी से वापस लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

  • कमर में फंसी है गोली, वाराणसी में चल रहा उपचार

जौनपुर धारा,खुटहन। पटैला मार्ग पर तबेला मैदान के पास सेंवईनाला पुल पर मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे खुटहन मंडी में सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहे साईकिल सवार युवक को निशाना कर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली उसकी कमर में लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। बदमाश अपनी बाइक से पटैला बाजार की तरफ भाग गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।घायल को उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे वाराणसी भेज दिया। घायल के चाचा ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। मूल रूप से ख्वाजापुर गांव निवासी मुन्नीलाल मौर्या गत लगभग छह वर्षों से रसूलपुर गांव में आवास बनाकर रह रहे हैं। वे सूरत शहर में कपड़े की मिल में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी लालपरी पुत्र सचिन व सौरभ रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेतीबाड़ी करते हैं। सचिन स्नातक के बाद आईटीआई कर रहा है। वह खेत में सब्जियां उगाकर उसे मंडी में बेच फीस किताब के पैसे का जुगाड़ कर लेता है। मंगलवार को सचिन खेत से चुकंदर उखाड़ उसे बेचने साइकिल से खुटहन सब्जी मंडी आया था। जहां से सुबह लगभग दस बजे वापस घर जा रहा था। उक्त नाले के पुल के बीचोबीच ज्यों पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता कि तभी बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तमंचा निकाल उस पर फायर झोंक दिया। गोली सचिन की कमर में लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पटैला बाजार की तरफ भाग गए। घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।एसपी सिटी अरविन्द और सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण के बाद घायल के घर जाकर श्वजनो से पूछताछ किए। घायल के चाचा चुन्नीलाल मौर्या ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।छानबीन के साथ साथ सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है, बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share Now...