बिग बॉस में जब भी वीकेंड का वार आता है नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकने लगती है। हालांकि सीजन 16 ऐसा पहला सीजन है जिसमें लगभग तीन महीनों में सिर्फ 4 कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर किया गया है। अब खबर आ रही है कि शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट इस बार सलमान खान ने शो से बाहर कर दिया है और ये सब वोटिंग के आधार पर नहीं बल्कि घरवालों की मर्जी से हुआ है। इस हफ्ते मंडली ने मिलकर प्लान बनाया प्रियंका चाहर चौधरी को अकेला करने का। तो इसके तहत अंकित गुप्ता को नॉमिनेट किया गया। हालांकि बिग बॉस ने प्रियंका के सामने ऑप्शन रखा कि वो चाहें तो विनिंग अमाउंट से 25 लाख रुपये गवां कर अंकित को नॉमिनेशन से बचा सकती हैं। थोड़ा सोचने के बाद प्रियंका ने किया भी ऐसा ही। उन्होंने अपने खास दोस्त अंकित गुप्ता को तो बचा लिया लेकिन उन्हें बेघर होने से नहीं बचा पाईं। जानकारी के अनुसार अंकित गुप्ता को शो से बाहर कर दिया गया है। ये सब नॉमिनेशन के तहत नहीं हुआ बल्कि सलमान खान ने घरवालों से पूछा कि घर का सबसे इनएक्टिव सदस्य कौन है जिस पर ज्यादातर घरवालों ने एक सुर में अंकित गुप्ता का नाम लिया और इसके साथ ही उन्हें बाहर कर दिया गया। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो शुक्रवार और शनिवार को पता चलेगा। पिछली बार गौतम विग को शो से बाहर किया गया था। सोशल मीडिया पर इस खबर से हड़कंप मच गया है। अंकित के फैंस ने ऐलान किया है कि अगर ऐसा हुआ तो वो शो देखना बंद कर देंगे। बता दें कि अंकित गुप्ता बिग बॉस 16 के सबसे साइलेंट सदस्य हैं। वो ज्यादातर समय या तो सोते हैं या प्रियंका के पीछे रहते हैं। ट्विटर पर उन्हें वापस लाने की मुहीम छेड़ी जा चुकी है। अंकित के इस चुप रहने वाले एटिट्यूड को काफी दर्शक पसंद करते हैं। साड्डा हक और उड़ारियां जैसे सीरियल्स से अंकित ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
सबसे मजबूत कंटेस्टेंट को सलमान खान ने निकाला बाहर?



