― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनसबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरिज Varun-Samantha की सिटाडेलः Honey Bunny

सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरिज Varun-Samantha की सिटाडेलः Honey Bunny

प्राइम वीडियो ने बताया कि सिटाडेल यूनिवर्स का हिस्सा सिटाडेल हनी बनी लॉन्च वीकेंड में प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बन गई। इस भारतीय जासूसी सीरीज़ को राज और डीके ने डायरेक्ट किया है और इसमें वरुण धवन और समांथा हैं। यह सीरीज़ 200 देशों में स्ट्रीम हुई और लगभग 150 देशों में टॉप 10 पर रही, जिनमें यूएस, यूके, प्रâांस, इटली, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राज़ील और यूएई शामिल हैं, जिससे गैर-अंग्रेजी कंटेंट की बढ़ती पॉपुलैरिटी का संकेत मिलता है। लॉन्च के दिन यह सीरीज़ भारत और 30 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो के चार्ट में पहले नंबर पर थी। जेम्स फैरेल, जो प्राइम वीडियो और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज में इंटरनेशनल ओरिजिनल्स के वीपी हैं, ने कहा, ‘सिटाडेल: हनी बनी की सफलता यह दिखाती है कि हमारे नॉन-इंग्लिश ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो के बड़े दर्शक वर्ग के जरिए, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैन्स आकर्षित करते हैं। इस सीरीज़ को भारत में काफ़ी पसंद किया गया है और हम इस बात से उत्साहित हैं कि यह एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर अपने लॉन्च वीकेंड के दौरान प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बन गई है। राज और डीके ने कहा इस चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करना एक शानदार अनुभव था। इसने हमें ग्लोबल एंटरटेनमेंट के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम करने का मौका दिया। हमने जासूसों की एक बड़ी दुनिया बनाई जो आम कहानियों से अलग है।एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर एंजेला रूसो-ओटस्टॉट ने कहा, ‘हमें सिटाडेल पर अपने ग्लोबल पार्टनर्स और सीरीज के हर पार्ट की सफलता पर बहुत गर्व है।

Share Now...