जौनपुर। रामनगर क्षेत्र में ड्रेन की सफाई न होने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सीतामसराय, उसराव और जीतापुर क्षेत्र में हजारों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। सीतामसराय के नायका, से ताब चन्नी और भुतेहरा इलाके में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। कई वर्षों से ड्रेन की नियमित सफाई न होने के कारण उसमें पेड़ तक उग आए हैं। इससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। स्थानीय किसान रोशन, अतुल, लवकुश धीवर, पिंटू, राजू और सोनू का कहना है कि समय पर ड्रेन की सफाई से फसल को बचाया जा सकता था। वर्तमान में कई गांवों के घरों में पानी घुस गया है। जीतापुर इलाके में धान की खेती पूरी तरह प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से ड्रेन की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। साथ ही भविष्य में नियमित रूप से ड्रेन की सफाई किए जाने की मांग रखी है, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
सफाई न होने से जलमग्न की स्थिति, जिम्मेदार मौन

Previous article
Next article


