जौनपुर धारा, जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य मेजर डॉ.रमेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि छात्र जीवन को सार्थक बनाये। वे अपने जीवन में हमेशा देने की प्रवृत्ति रखनी चाहिए ताकि आपकी पहचान समाज में बन सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर डॉ.आरके पांडेय, विशिष्ठ अतिथि डॉ.अमरेश एवं लेफ्टिनेंट डॉ.चित्रसेन गुप्ता, पूनम सिंह ने स्वयं सेवकों को सुव्यवस्थित जीवन कैसे जिए इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। स्वयंसेवकों के उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए प्राचार्य ने सभी स्वयं सेवकों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.एनपी मिश्र ने शिविर कर रहे स्वयंसेवकों को शिविर करने के महत्व को बताया। आभार ज्ञापन डॉ.संजय यादव ने किया वहीं स्वयंसेवकों ने रंगोली एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीत एवं लोकगीत तथा जल संरक्षण एवं दहेज उत्पीड़न आदि सामाजिक कुरीतियों पर नाटक भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
सप्तदिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन



