Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसपा की मासिक बैठक सम्पन्न

सपा की मासिक बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के अध्यक्षता में मासिक बैठक में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी राजेन्द्र सरोज, संजीव साहू, राजेश यादव, संदीप यदुवंशी, जगरनाथ यादव, देवेन्द्र साहू, राकेश पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव सबसे बडा चुनौती यह चुनाव देश के भविष्य को तय करेगा।

भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रही है जिससे आज देश अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया है। आये दिन हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। लेकिन भाजपा सरकार अपराधियों को सहयोग करने में लगी है। पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल लोगों को गुमराह करती है। उनके झूठे वादों को जनता में बताना होगा। समझना होगा तभी आने वाले चुनाव में आप ऐसी झूठी सरकार को हटा सकतें है। बैठक में पूर्व विधायक श्रीराम यादव, लालबहादुर यादव, अरशद खान, डॉ.जितेन्द्र यादव, हिरालाल विश्कर्मा, महेन्द्र यादव, राजेश यादव, हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, रुक्सार अहमद, संजय सरोज, दीपचन्द राम, राजेन्द्र टाईगर, केशजीत यादव, अंखड प्रताप यादव, श्रवण जयसवाल, दिनेश फौजी, लाल मोहम्मद रायनी, दिनानाथ सिंह, मनोज मौर्या, धनश्याम यादव, रामू मौर्या, राम इकबाल, रामजतन, श्याम नरायन बिन्द, अभयराज, महेन्द्र पाल, जेपी यादव, भानुप्रताप मौर्या, शिवजीत यादव, मेवालाल गौतम, हवलदार चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहें।