Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसपा उम्मदीवार का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं व समर्थम से धक्का-मुक्की का...

सपा उम्मदीवार का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं व समर्थम से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर संसदीय सीट से घोषित सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के मुंगराबादशाहपुर आगमन पर नाराज कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

कुछ सपा कार्यकर्ता कुशवाहा का विरोध कर रहे थे, इसी दौरान समर्थक कार्यक्रताओं की उक्त कार्यकर्ता से धक्का मुक्की हो गई, समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करने वाले को एक थप्पड़ भी रशीद कर दिया। पुलिस ने विरोध कर रहे दोनो युवकों को वहा से हटा दिया। बता दें कि सपा से जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का नगर के एक पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आहुत की गई थी। जिसमें भाग लेने के लिए सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा जैसे ही नगर के गजराजगंज तिराहे से आगे बढ़े पहले से ही मौजूद कुछ नाराज सपा कार्यकर्ता सड़क पर आकर बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में नारे लगाने लगे। इसी बीच नाराज कार्यकर्ताओ की इस हरकत से नाराज़ समर्थक कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की हो गई। मौजूद पुलिस ने तत्काल नाराज कार्यकर्ताओ को वहा से हटा दिया। फिलहाल सोमवार को सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के मुंगराबादशाहपुर प्रथम आगमन पर ही उनके विरोध में उतरे तथाकथित सपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थक कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प एवं हाथापाई का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सम्बंध मे विधायक पंकज पटेल का कहना है प्रायोजित विरोध कराया जा रहा था कार्यकर्ता को वाहन के आगे से हटाया गया है।