Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसतर्कता जागरूकता का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना :...

सतर्कता जागरूकता का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना : डॉ.विक्रान्त

  • रैली के माध्यम से सुगंधित पौधों के साथ जागरूकता का दिया गया संदेश
  • सीएसआईआर द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

मुंगराबादशाहपुर। प्राथमिक विद्यालय सतहरिया में मंगलवार को केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर) के तत्वाधान में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह में रैली निकालकर लोगों को विभिन्न सुगंधित पौधा देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में मुख्य वैज्ञानिक डॉ.विक्रांत गुप्ता, सीओए उत्तम कुमार झा, सीओएफए आईबी दीक्षित, सीसीपी निलांबुज प्रसाद, इंजीनियर अनिल मौर्य व प्रधानाध्यापक प्रमोद दुबे ने संयुक्त रूप से सुगंधित पौधा रोपणकर किया।मुख्य अतिथि चेयरमैन व मुख्य वैज्ञानिक डॉ विक्रांत गुप्ता ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना और उन्हें ईमानदारी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। सुगंधित पौधों की खेती न केवल आय का स्रोत है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सुगंधित पौधों से न केवल सुगंधित तेल प्राप्त होते हैं, बल्कि ये पौधे आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि सीओए उत्तम कुमार झा ने कहा कि सीएसआईआर संस्थान ने सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हमारे संस्थान ने किसानों को सुगंधित पौधों की खेती के लिए प्रशिक्षण दिया है और उन्हें आवश्यक संसाधन प्रदान किए हैं। सीएसआईआर सीमैप के वैज्ञानिकों ने लोगों को पान तुलसी, कपूर तुलसी व लेमन का पौधा देकर सम्मानित किया। सीओएफए आईबी दीक्षित, सीसीपी निलांबुज प्रसाद, इंजीनियर अनिल मौर्य, एसओ राहुल सिंह व विकास शर्मा और एएसओ कौशल किशोर ने संयुक्त रूप से अपील करते हुए कहा कि सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। सुगंधित पौधों की खेती न केवल आय का स्रोत है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी बहुत फायदेमंद है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक प्रमोद दुबे ने किया। इस अवसर पर नीतू तिवारी, रेखा पटेल, संदीप कुमार, अच्छेलाल मौर्य, शुभम मौर्य, तेज बहादुर चौहान, शुभम यादव, देवी प्रसाद पांडे, दिनेश यादव, गंगादीन सरोज व रीता यादव आदि लोग मौजूद रहे।