Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो घायल

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। नगर से सटे डिहवा भादी गांव निवासी 24वर्षीय गुलाब राजभर पुत्र विनोद राजभर खेतासराय से बाइक से घर लौटते समय रविवार की रात कुत्ते की चपेट में आने से बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला चक गोपाल पुर गांव निवासी 26 वर्षीय आशीष यादव पुत्र चनरदेव यादव रविवार की देर रात शाहगंज से घर जाते समय आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गम्भीर देखकर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Share Now...