जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मजडीहा गांव के समीप सड़क दुघर्टना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी 23वर्षीय दिलीप कुमार गौतम पुत्र प्रेमचंद्र बुधवार की रात बाइक से घर जाने के दौरान मजडीहा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सड़क दुघर्टना में युवक घायल, हालत गंभीर

Previous article

