जौनपुर धारा, खेतासराय। सऊदी अरब में यहां के एक युवक की एक हादसे में हुई मौत के बाद बुधवार की रात्रि शव घर लाया गया। शव को घर लाए जाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर के बभनौटी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय कलामुद्दीन पुत्र मुजफ्फर हुसैन उर्फ भोला सऊदी अरब के रियाद में एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर था। 25 दिसम्बर को किसी वाहन के उपर चढ़ कर निरीक्षण कर रहा था। असंतुलित होकर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। जहां उपचार के दौरान 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले आने के लिए प्रयासरत थे। वहां रह रहे रिश्तेदारों के सहयोग से बुधवार की रात्रि उसका शव घर लाया गया। शव को घर लाए जाने की प्रक्रिया में लगभग डेढ़ माह लग गया।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
सऊदी से युवक का शव घर आते ही मचा कोहराम
Previous article
Next article


