Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंविधान बचाना चाहते हो तो भाजपा का देश से करें सफाया :...

संविधान बचाना चाहते हो तो भाजपा का देश से करें सफाया : अखिलेश यादव

  • मल्हनी विधानसभा के लखनीपुर गांव में आयोजित हुई सपा की विशाल जनसभा

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रदेश के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर संविधान बचाना चाहते हो तो भाजपा का देश से सफाया करें। यूपी के चुनावी रण में लगातार भाजपा हमलावर सपा अध्यक्ष जौनपुर के मल्हनी विधानसभा के लखनीपुर गांव में गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करतें हुए कही। उन्होंने कहा कि में यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोकसभा पार्टी प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करतें हुए कहा कि इस बार देश के प्रधान सांसद अपने क्यूटो से भी हारने जा रहें है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इस बार प्रदेश के 80सीट से एक को छोड़कर पूरी तरह सफाया हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव को समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन बताया और कहा कि आपको और हमको अपनी आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाना है तो हर हाल में भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा।उन्होंने कहा कि देश का युवा बड़ी मेहनत से कोचिंग करके दूर-दूर परीक्षा देने जाता है और जब परीक्षा देकर वह घर लौटता है तो पता चलता है पेपर लीक हो गया। उन्होंने सरकार पर पेपर जानबूझकर लीक कराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहां कि भाजपा सरकार से 17साल का हिसाब लेना है। 10साल का केंद्र सरकार के और 7साल प्रदेश सरकार के सपा अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को आटा और मोबाइल के लिए डाटा प्रâी होगा। वही 4साल की अग्निवीर वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के नाम्ा पर किसानों को धोखा दिया है बोरी से हाथ चोरी करने का काम भी हुआ है और उसे बनाने वाली कंपनी से पैसा वसूला गया उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता रिकॉर्ड बनाने जा रही है। जो लोग ऊंचाई पर पहुंचे थे उनका अकाउंट डाउन शुरू हो गया है यह चुनाव हमारी नहीं बल्कि आने वाली आने वाले भविष्य का चुनाव है।