― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरसंदीप सोनकर बनाये गये युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

संदीप सोनकर बनाये गये युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर स्थित एक निजी होटल मे युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर द्वारा सभी निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत व प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि हाल ही मे यूथ कांग्रेस का चुनाव संपन्न हुआ है, जिसमे संदीप सोनकर जिलाध्यक्ष व दर्शन ऋषि प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुए। इसीक्रम मे विशाल खत्री सदर विधानसभा, ओमकार यादव मडियाहूँ विधानसभा, विनीत दुबे केराकत विधानसभा, संतोष शर्मा मल्हनी विधानसभा, दिलीप यादव बदलापुर विधानसभा, रत्नेश यादव शाहगंज विधानसभा, दिनेश कुमार मछलीशहर विधानसभा, वरुण तिवारी मुंगरा बादशाहपुर से विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान संदीप सोनकर ने कहा कि भाजपा के शासन काल मे बेरोजगारी चरम पर है और सरकारी भर्तियां शुन्य है। पढ़े-लिखे युवा को रोजगार की जगह धर्म की अफीम चटाकर गुमराह किया जा रहा है। रोजगार के आभाव मे आज की युवा पीढ़ी जाने अनजाने अपराध की तरफ बढ़ रही है।महिला सुरक्षा, अपराध, महगाई और दलित उत्पीड़न इस समय की ज्वलंत समस्या है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक व्यवसाय की तरह हो गया है। बढ़ती फीस के कारण युवा उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे है। प्राइवेट स्कूल कॉलेज का मकड़जाल प्रतिभाशाली गरीब युवा को हताश कर देता है। आगामी लोकसभा से सवाल पर उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव बेरोजगारी, मंहगाई, महिला सुरक्षा, दलित उत्पीड़न, बढ़ते अपराध के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। देश का युवा जोश राहुल गाँधी के साथ है। देश का युवा मोदी के कुशासन का अंत करेगा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह बाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस प्रमोद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस उस्मान अली (एड.), र्‍एळघ् जिलाध्यक्ष शशांक राय अंकित, अजय सोनकर, आदिल, पुष्पेंद्र निषाद, राणा विश्वप्रताप सिंह, अमित मिश्रा, गौरव मौर्या, अली अंसारी सब्बल, इकबाल आदि मौजूद रहे।

Share Now...