Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत

संदिग्ध परिस्थियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली थानाक्षेत्र के हमाम दरवाजा निवासी विक्की सोनी 35 वर्ष पुत्र कृष्णा सोनी ने बीती रात लगभग 8:00बजे पत्नी मोनिका ने भोजन परोसने के लिए विक्की के कमरे का दरवाजा पीटा लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिससे परेशान वह दौड़ते हुए वहां पड़ोस के घर गई और वहां से कुछ लोगों को बुलाकर लाई। जिसके बाद पड़ोसियों ने मिलकर दरवाज़ा तोड़ा तो देखा और अन्दर का दृष्य देखकर दंग रह गये। वहां साडी के सहारे पंख से विक्की सोनी झूल रहा था। पड़ोसियो ने आनन-फानन में बाइक से जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। विक्की के तीन बच्चों में दो बेटे व बेटी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक इस तरह हुए आत्महत्या मामले के कारण का कुछ खास पता नहीं चल सका। वहीं पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।