Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंता फाउण्डेशन ने राज्यमंत्री को किया सम्मानित

संता फाउण्डेशन ने राज्यमंत्री को किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। रूहट्टा स्थित संता फाउण्डेशन कार्यालय में शनिवार को एक कार्यक्रम जौनपुर के विकास सुंदरीकरण का आयोजन किया गया। इसमें राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव द्वारा किए गए विकास कार्य घाटो मंदिरों के सुंदरीकरण के कार्यों को और भी विकास के कार्यों को देखते हुए उन्हें विकास पुरुष के नाम से स्मृति चिन्ह साल पहनकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह को भी स्मृति चिन्ह व साल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संता फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष कल्पना गुप्ता, संरक्षक राजीव श्रीवास्तव, सुनीत श्रीवास्तव, उप प्रबंधक दीप्ति गुप्ता, उपाध्यक्ष निशांत सिंह, नीतू सिंह, पूनम विश्वकर्मा, शुभम साहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।