- डॉ. कल्पना श्रीवास्तव महिला जिलाध्यक्ष
जौनपुर धारा, जौनपुर। डॉ.प्रतिमा श्रीवास्तव निवासी सुंदर नगर को संगत पंगत महिला शाखा का संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश बनने पर व डॉ. कल्पना श्रीवास्तव निवासी वाजिदपुर संगत पंगत महिला शाखा जौनपुर का जिलाध्यक्ष बनने पर कायस्थ समाज के लोगों ने बधाई देकर सम्मानित किया। संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि संस्थापक आरके सिन्हा व प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट के नेतृत्व में संगत पंगत मजबूत हो रहा है। इन दोनों लोग के मनोनयन से संगत पंगत महिला शाखा मजबूत होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने कहा कि संगत पंगत से लोगो का जुड़ाव बढ़ रहा है लोग स्वय से जुड़ रहे है। महिला शाखा की अध्यक्ष डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि शीघ्र ही जिला महिला टीम का गठन किया जाएगा। इन दोनों लोगों के मनोनयन पर राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, शरद श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव अंजू श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, महासचिव अजय वर्मा अज्जू, सन्दीप श्रीवास्तव पत्रकार, राकेश श्रीवास्तव आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया।


