Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रोताओं की भीड़

श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रोताओं की भीड़

जौनपुर धारा, सुजानगंज। जौनपुर नव दुर्गा पूजा समिति परिवार के द्वारा हरीपुर के परिसर में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य कथा वाचक हरि प्रिया दास महाराज ने कथा के छठवें दिन की कथा में श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए बताया कि महारास कोई साधारण रास नहीं है, जब गोपियों के देह रूपी आसक्ति छूट जाती है, देंह, गेह का भान नहीं रहता और गोपियां अनंग रूप से भगवान की सेवा में पहुंच कर अश्लेष प्राप्त करती हैं, उसी को महारास कहा जाता है। महाराज ने बताया कि महारास श्रीमद् भागवत पंचम प्राण के स्वरूप हैं। कथा में उन्होंने उद्धव चरित्र एवं भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी के मंगलमय विवाह का महोत्सव मनाया गया जिसमें भगवान कृष्ण और रुक्मणी विवाह की झांकी देख पंडाल में बैठे सभी श्रोताओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए जयकारों की ध्वनि से पूरा पंडाल भक्तमय हो गया। इस अवसर पर दिनेश मिश्र (मुन्ना), शैलेंद्र मिश्रा अधिवक्ता, ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रदीप पांडेय पूर्व प्रधान, कुलदीप शर्मा अधिवक्ता, रुस्तम अहमद, सौरभ उपाध्याय, नीरज, राहुल, सचिन, अवधेश, मुश्ताक, प्रवीण उपाध्याय, अरुण सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।