Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्री राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुई पीस कमेटी की...

श्री राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

जौनपुर धारा, बदलापुर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर बृहस्पतिवार को बदलापुर थाना परिसर में धर्मगुरुओ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ शांति सुरक्षा कमेटी की बैठक हुई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है और 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व भी है। सभी समुदाय के लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस प्रशासन की नजर सभी लोगों पर है। कुछ भी संदिग्ध होने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करें। इस मौके प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह उप निरीक्षक राज कुमार राय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।