Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरश्रद्धा से मना मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस

श्रद्धा से मना मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम की जननी मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रामरायपट्टी वन विहार रोड स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कार्यालय पर गरीब व जरुरतमंद लोगों को 300 कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर महाप्रभु व गुरुपद बाबा के पूजन व आरती से हुआ। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने मां महा मैत्रायणी योगिनी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया। कहा कि मां योगिनी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने महिलाओं को नई दिशा दी। संतानों को शिक्षित के साथ संस्कारिक बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियो का समूल नाश किया। श्री सर्वेश्वरी समूह के माध्यम से मानव सेवा, दीन दुखियों की मदद से सम्बन्धित 19 सूत्रीय कार्यक्रमों का निर्धारण किया। इस मौके पर शाखा मंत्री ओमप्रकाश सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, तेज बहादुर सिंह, भानुप्रताप सिंह, राना प्रताप सिंह, राजेश प्रताप सिंह, विकास सिंह, अजीत रावत, संत कुमार, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...