जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जहां पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के दु:ख में शामिल होने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया। वहीं विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में ब्लॉक प्रमुख पति की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर लोगों ने भी हीराबेन को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ब्लॉक प्रमुख पति ने कहा कि हीराबेन त्याग और समर्पण की मूर्ति थीं। जिस तरीके से उन्होंने अपने बच्चों को कर्तव्य करने की सीख दी, उससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर जिला न्यायालय में पराविधिक स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण, समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में संवर्धन द्वितीय चरण के अंतर्गत...
शोकसभा कर प्रधानमंत्री की मां को अर्पित किए गये श्रद्धासुमन

Previous article
Next article


