Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरशोकसभा आयोजित कर के दिवंगत समाजसेवी को दी गई श्रद्धांजलि

शोकसभा आयोजित कर के दिवंगत समाजसेवी को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा स्थान कुमुद मदर चाईल्ड नर्सिंग होम ताड़तला परिसर में एक शोकसभा आयोजित कर संस्था के पूर्व अध्यक्ष, लायन्स इंटरनेशनल के पूर्व रीजन चेयरमैन समाज सेवी दिवंगत अशोक कुमार मौर्य को श्रद्धांजलि दी गई। 63 वर्षीय अशोक मौर्य का शनिवार को हृदय गति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया था। शोकसभा के दौरान स्व.अशोक मौर्य के चित्र पर सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि स्व.अशोक मौर्य समाजसेवी व मृदुभाषी व्यक्ति थे। उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान छोड़ी है। जिसे हमेशा याद किया जाएगा। जी.ए.टी.एरिया लीडर डॉ.क्षितिज शर्मा ने कहा कि स्व.अशोक के निधन से सभी लायन्स परिवार को गहरा धक्का लगा है। वह मृदुल भाषी, मिलनसार व नेक इंसान और उनके दोस्त थे। वे इस क्षेत्र में मील का पत्थर थे और यही कारण है कि उनकी असामयिक मौत ने हर समाज सेवी को झकझोर कर रख दिया है। पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि वे जीवन भर समाज सेवा में लगे रहे। अशोक मौर्य के निधन का समाचार मिलते ही सभी शुभचिन्तको एवं मित्रो मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। संचालन सै मो मुस्तफा ने किया।इस मौके पर डॉ.वी.एस.उपाध्याय, डॉ.अजीत कपूर, अरूण त्रिपाठी, राम कुमार साहू, सुरेश चन्द्र गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, शत्रुधन मौर्य, मनोज चतुर्वेदी, राजेशराज गुप्ता, अमित पाण्डेय, संदीप गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, संजय सिंघानिया, सुशील अग्रहरी, डॉ.सदीप मौर्य, गीता गुप्ता, नीरज शाह व राजन बैंकर आदि उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।