Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली शोभायात्रा

शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली शोभायात्रा

  • हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा नगर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में शुक्रवार को शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु नृत्य करते हुए साथ चल रहे थे जो नगर भ्रमण करते हुए वापस यथास्थान पर आकर समाप्त हुआ। मुंगराबादशाहपुर नगर के पुरानी सब्जी मण्डी मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर में पिछले दो दिनों से यजमान राजेश कुमार गुप्ता पत्नी सीमा देवी सहित को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना गणेश महाराज ने करवाया और तीसरे दिन शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगरवासियों के दर्शनार्थ को शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर भ्रमण करते हुए रास्ते में पड़ने वाले शिव मन्दिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करते हुए वापस अपने यथास्थान पर आकर शोभायात्रा संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं की टोली ढोल नगाड़ों व भक्तिमय शिव भजन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे और पीताम्बरधारी वस्त्र धारण किए श्रद्धालु ध्वज पताका लिए साथ चल रहे थे, जो हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।वहीं विद्वान पंडित जी के द्वारा शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि विधान पूर्वक किया गया जो दिनभर चलता रहा और शाम को श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मोहल्ले वालों सहित नगरवासियों ने सहयोग किया और अंत तक मौजूद रहकर आपने आपको कृतार्थ किया।