जौनपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। महान शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की तथा हवन यज्ञ हुआ। लोहे की दुकानों पर विभिन्न प्रतिष्ठानों व मोटर गैरेज में भी पूजा अर्चना की गई। लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने जगह जगह भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया। वहीं शहर स्थित चित्रगुप्त नगर घोड़ा स्टैंड के पास भगवान विश्वकर्मा की मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। जयंती पर उत्सव जैसा माहौल रहा। पूजा करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सुबह से लेकर शाम तक लोग पूजा करने में व्यस्त रहे है। जगह जगह कीर्तन आदि होता रहा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का विरतण किया गया। लोगों ने अपने अपने घरों पर वाहनों की साफ सफाई कर पूजा अर्चना की। शहर के अन्य जगहों पर भी विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना की। विभिन्न विभागों में भी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। जयंती को लेकर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। लोगों ने अपनी अपनी दुकान को साफ सफाई कर पूजा अर्चना की। गांवों के मशीनरी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। साथ ही भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा – अर्चना के साथ भजन-कीर्तन जारी रहा।
― Advertisement ―
शिल्पदेव की जयन्ती पर हुआ विधिवत पूजन

Previous article

