― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeखेलशिखर धवन ने बता दिया क्यों हुआ था उनका तलाक

शिखर धवन ने बता दिया क्यों हुआ था उनका तलाक

भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाजों में से एक शिखर धवन भले ही टीम से दूर चल रहे हैं लेकिन धवन सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं. आए दिन वह कुछ न कुछ अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट करते रहते हैं भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाजों में से एक शिखर धवन भले ही टीम से दूर चल रहे हैं लेकिन धवन सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं. आए दिन वह कुछ न कुछ अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट करते रहते हैं. इस बीच धवन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. धवन ने अपनी निजी जिंदगी के कई बड़े राज फैंस के सामने खोल दिए हैं. टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन इस समय टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच तलाक को काफी लंबा वक्त गुजर चुका है. ऐसे में तलाक के बाद से अब इस क्रिकेटर ने खुलकर बात की है. स्पोर्ट्सतक पार एक इंटरव्यू के दौरान धवन ने पहली शादी को लेकर कहा कि यह उनका खुद का निर्णय था. उन्होंने कहा कि मैं इसे लेकर किसी को दोष नहीं देना चाहता, ये मेरा खुद का निर्णय था. उन्होंने आगे कहा कि मैं शादी में विफल रहा लेकिन यह ऐसी चीज है तो अनुभव के साथ आती है. मैं असफल हो गया, क्योंकि मुझे उस फील्ड की जानकारी नहीं थी. जैसे मैं आज क्रिकेट के बारे में जो बातें करता हूं, लेकिन 20 साल पहले मैं इसके बारे में नहीं जानता था. धवन ने दूसरी शादी को लेकर भी बात की उन्होंने कहा कि अब मुझे पता है मुझे किस तरफ की लड़की से शादी करनी है क्योंकि मुझे इसका अनुभव हो चुका है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी मेरा तलाक का केस चल रहा है लेकिन अब मुझे पता है कि मुझे क्या करना चाहिए. पहली बार में मैं प्यार में पड़ गया था लेकिन मैं इसके खतरे को नहीं देख पाया आज अगर मुझे प्यार हो गया तो मैं उन खतरों को देख पाऊंगा.  बता दें, कि शिखर धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी. आयशा उम्र में शिखर धवन से 10 साल बड़ी थीं. उन्होंने युवाओं को सीख देते हुए कहा कि मैं यही कहूंगा शादी करने में कोई भी जल्दबाजी न करें. किसी को समझने में कम समय लगता है जबकि किसी को लंबा वक्त लगता है. उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में इमोशनल फैसला नहीं लेना चाहिए और शादी कर लेनी चाहिए. उस व्यक्ति के साथ कुछ साल बिताएं और देखें कि क्या आपकी संस्कृति मेल खाती है और क्या आप एक दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं. अगर ऐसा है तभी आपको आगे की प्लानिंग करनी चाहिए.

Share Now...