जौनपुर धारा, खेतासराय। प्राथमिक विद्यालय खुदौली में मंगलवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुआ। बीडीओ शाहगंज श्री जायसवाल ने स्कूल में बच्चों के नामांकन पर जोर देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला। कहाकि परिषदीय विद्यालयों को हाईटेक करने का सफल प्रयास चल रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बदौलत आज परिषदीय विद्यालय कांवेंट स्कूलों को पछाड़ रहे हैं। बताया कि सरकार डीबीटी के माध्यम से सभी बच्चों के खाते 12 सौ रुपए भेजा जा चुका है। उन्होंने इस रकम से बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा व अन्य सामान खरीदने की अपील की। कहा कि बच्चों को गणवेश में स्कूल भेजें। एआरपी प्रशांत मिश्र ने निपुण लक्ष्य पर विस्तार से बताते हुए अभिभावकों को प्रेरित किया। सभी अभिभावकों से रीड एलांंग, दीक्षा एप के प्रयोग पर चर्चा की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने अभिभावकों से सहयोग की अपील की। प्रधानाध्यापक आशीष सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नोडल शंकुल अशोक मौर्य, संदीप सिंह, आलोक यादव, कुल भास्कर मौर्य, रीना सिंह, सुनीता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
शिक्षा चौपाल में अभिभावक व छात्रों को किया जागरूक

Previous article


