- बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में हुआ मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
जौनपुर धारा, करंजाकला। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर परिसर में रविवार को मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रतियोगी परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया और अच्छी शिक्षा के लिए छात्रों अभिभावकों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सुनील कुमार भारती ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफल होना है तो शिक्षा के बिना उसमें विकास उन्नति संभव नहीं होगा। न ही तरक्की मिलेगी, चाहे वह तकनीकी हो या स्वरोजगार हो या व्यवसाय खेती, सरकारी जाब हो या विदेश में सफल होना होगा जब सब शिक्षित होंगे तो देश का विकास भी होगा। विशिष्ट अतिथि प्रयागराज के एआरटीओ राम सागर ने कहा कि समय तकनीक क्षेत्र की ओर परिवर्तन साथ-साथ शिक्षा भी एडवांस होती जा रही। शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं है और इस प्रतियोगिता दौर में अपने को इस्टैबलिश्ड होने के लिए नियमित पढ़ाई करें। पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री एवं प्रबंधक डॉ. स्वतंत्र कुमार ने कहा कि छात्रों को चाहिए कि हर क्षेत्र में स्थापित होने के लिए अपने आपको काबिल बनाएं और शिक्षा ग्रहण करें, परिजनो गुरुओं का सम्मान करें और प्रतियोगी दौर में हमेशा ऊंचा लक्ष्य रखें। इस दौरान शिक्षा उन्नयन समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में अच्छे अंक पाने वाले राज नन्दनी, विनय कुमार, आनंद कुमार, अमन कुमार को एडीएम सुनील कुमार भारतीय, एआरटीओ रामसागर ने स्मृति चिन्ह व आर्थिक मदद देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मोखन राम मास्टर ने किया। इस मौके पर विजय प्रताप, संजू कुमारी, जनार्दन राम, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, सियालाल गौतम, अनिल कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, पकौङÞी लाल मौजूद रहे। संचालन अजय कुमार ने किया।



