- प्रभात फेरी निकालकर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जौनपुर धारा, खेतासराय। अमृतकाल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्ल्लास के मनाया गया। आजादी का अमृत महोसत्व के तहत कहीं प्रभात फेरी तो कहीं तिरंगा यात्रा निकालकर धूमधाम से मनाया गया। सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, वी.टी. गर्ल्स इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य विनय सिंह, जय माँ अम्बे गैस सर्विस पर संचालक कुसुम सिंह एडवोकेट, जेडी कान्वेंट स्कूल में कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक महंगू यादव, अरिहंत कालेज में संस्थापक प्रबंधक जय सिंह मौर्य, आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ. राधा श्रीवास्तव, नगर पंचायत खेतासराय कार्यालय पर चेयरमैन वसीम अहमद, पी.एच.सी. सोंधी पर चिकित्साप्रभारी डॉ. रमेश चंद्रा, विकास खण्ड कार्यालय सोंधी पर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने ध्वजारोहण कर संविधान कि शपथ दिलाई। इस अवसर पर बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिंह वुद्यार्थी, शशिकांत, विमलेश कुमार कमलाकांत विजय कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। थाने पर थानाध्यक्ष राजेश यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। अल-जफर हॉस्पिटल पर मैनेजर मो. असलम ने ध्वजारोहण किया। हबीब हॉस्पिटल पर डायरेक्टर ड़ा. एमएस खान ने ध्वजारोहण किया। बीएम हॉस्पिटल पर डायरेक्टर ड़ा. मो. सालिम खान ने झण्डा फहराया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर में पूर्व प्रधान कोमल राजभर ने ध्वजारोहण किया। अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में डा. एनपी उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल सबरहद में प्रबंधक मिर्जा असफर बेग ने ध्वजारोहण किया। ईडन पब्लिक स्कूल सबरहद में फाउंडर मैनेजर परवेज आलम भुट्टो ने ध्वजारोहण किया। मिर्जा अनवर बेग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य नौशाद अहमद खान ने ध्वजारोहण किया।



