बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना के बाद अब बेटे आर्यन भी बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। आर्यन खान के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म था। लेकिन अब खुद उन्होंने अपने डेब्यू की घोषणा कर दी है। आर्यन खान ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर अपने बॉलीवुड डेब्यू की जानकारी दी है। आर्यन खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘राइटिंग पूरी कर ली है। एक्शन कहने का इंतज़ार नहीं कर सकता।’सोशल मीडिया पर आर्यन खान का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट के जरिए इस बात का भी पता चला है कि शाहरुख खान के बेटे अपने होम प्रोडक्शन रेड चिली से ही बॉलीवुड में कदम रखेंगे। आर्यन खान की इस पोस्ट पर पिता शाहरुख और मां गौरी खान ने कमेंट किया है।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी करने वाले बॉलीवुड डेब्यू


